फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहनाई के बीच सिलेंडरों के धमाकों में दूल्हे की मां समेत 19 लोगों की मौत

Sun, 18 Feb 2018 05:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
घटना स्थल, ब्यावर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गंभीर लापरवाही के चलते शादी समारोह के बीच खुशियों का दौर एक बड़े दर्दनाक हादसे में बदल गया, जिसमें 19 लोगों की जान चली गई। हलवाई के एक छोटे से लालच ने खुशहाली के पूरे मंजर को मातम में बदल डाला।

विज्ञापन

दरअसल अजमेर के ब्यावर में शादी की तैयारियों के बीच दो से अधिक सिलेंडर फटने से विवाह स्थल का भवन भर-भराकर गिर गया। हादसे में तीन मासूमों  सहित 18 लोग काल के ग्रास में समा चुके हैं। साथ ही, हादसे में दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं। ब्यावर स्थित कुमावत समाज भवन में एक शादी समारोह के दौरान शुक्रवार देर शाम दो से अधिक सिलेंडर फट गए। धमाका इतना जबरदस्त था कि दो मंजिला विवाह स्थल ढह गया। जिसमें दबने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 15 शवों को राहत बचाव कार्य के दौरान पिछले 36 घंटे से भी ज्यादा समय से चल रहे आॅपरेशन में निकाला जा चुका है। आज ही करीब 10 लाशों को एक एक कर मलबे के ढेर से निकाला गया। 

Trending Videos

हलवाई कर रहा था ये खतरनाक गलती

ब्यावर
मौके पर राहत व बचाव कार्य अभी भी जारी है और कुछ लोगों के और दबे होने की आशंका के चलते उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। इस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपनी संवेदना जताई है और मृतकों के आश्रितों को मुआवजा स्वरूप 2-2 लाख रुपए देने का ऐलान कर दिया है।

शादी से पहले यहां हेमंत पटलेचा के मायरे की रस्म का कार्यक्रम हो रहा था। इस दौरान खाने की भी तैयारी चल रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि खाने की तैयारी कर रहा एक हलवाई रिफलिंग के जरिए एक सिलेंडर की गैस दूसरे में डाल रहा था। हलवाई का गैस बचाने का ये लालच सभी पर भारी पड़ गया। इसी दौरान सिलेंडर ने आग पकड़ ली और ब्लास्ट हो गया।
विज्ञापन

धमाके से जमींदोज हो गया पूरा भवन

ब्यावर
मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि दो से अधिक सिलेंडर ब्लास्ट हुए हैं। जिसके कारण पूरा भवन धाराशायी हो गया। हादसा इतना भीषण था कि पिछले 36 घंटे से भी ज्यादा समय से मलबा हटाने और फंसे हुए लोगों को ही निकालने का काम चल रहा है। लेकिन अब तक पूरा मलबा नहीं हटाया जा सका है। घायलों का इलाज ब्यावर में और गम्भीर घायलों का इलाज अजमेर के जेएलएन अस्पताल में चल रहा है। वहीं अजमेर जिला कलक्टर सहित तमाम अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और राहत कार्यों का जायजा ले रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें