छात्रसंघ चुनाव परिणामों ने भाजपा और कांग्रेस की नींद उड़ा दी है। इन चुनावों के जरिए राजस्थान में आम आदमी पार्टी (आप) ने अपना राजनीतिक खाता खोल दिया है। विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के छात्रसंघ चुनाव के जो रिजल्ट आए हैं उनमें आप से संबंद्ध राजस्थान छात्र युवा संघर्ष समिति (सीवाईएसएसआरजे) के कई उम्मीदवारों ने अपनी जीत दर्ज कराई है।
सीवाईएसएसआरजे उम्मीदवारों की जीत को लेकर आप पार्टी काफी उत्साहित है। वह इसे अपनी राजस्थान में एक बड़ी उपलब्धी मान रही है। दरअसल, राजस्थान की राजनीति में अभी तक भाजपा और कांग्रेस का ही वर्चस्व रहा है। जहां तक छात्र राजनीति की बात है वहां राजस्थान के शेखावटी में एसएफआई का थोड़ा बहुत असर रहा। अब सीवाईएसएसआरजे के प्रत्याशियों ने जीत कर राजस्थान में खाता खोल दिया है।
आप के दावे पर विश्वास करे तो सीवाईएसएसआरजे ने 12 अध्यक्ष पद, 8 पैनल, 35 उम्मीदवारों के साथ दो यूनिवर्सिटी के 50 से ज्यादा सीटों पर पार्टी ने जीत हासिल की है।