रेलवे ने अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए चार जोड़ी रेल सेवाओं में स्थाई तौर पर थर्ड एसी कोच की बढ़ोतरी की है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने इस संबंध में जानकारी दी है। रेलवे ने सर्दियों की छुट्टियों को देखते हुए कई गाड़ियों में कोच बढ़ाए हैं।
इन गाड़ियों में बढ़े कोच...
- गाड़ी संख्या 12957/12958, अहमदाबाद-नई दिल्ली-अहमदाबाद राजधानी एक्सप्रेस रेल सेवा में अहमदाबाद से एक जनवरी से तथा नई दिल्ली से दो जनवरी से एक थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की स्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
- इस बढ़ोतरी के बाद इस रेल सेवा में एक फर्स्ट एसी, पांच सेकेण्ड एसी, 12 थर्ड एसी, एक पेंट्रीकार, एक पार्सलयान और दो पॉवरकार डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।
- गाड़ी संख्या 20823/20824, पुरी-अजमेर-पुरी एक्सप्रेस रेल सेवा में पुरी से पांच जनवरी से तथा अजमेर से 10 जनवरी से एक थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की स्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
- इस बढ़ोतरी के बाद इस रेलसेवा में एक सेकेण्ड एसी, छह थर्ड एसी, सात द्वितीय शयनयान, चार द्वितीय साधारण श्रेणी, एक पेट्रीकार और दो पॉवरकार डिब्बों सहित कुल 21 डिब्बे होंगे।
- गाड़ी संख्या 14646/14645, जम्मूतवी-जैसलमेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस रेल सेवा में जम्मूतवी से दो जनवरी से और जैसलमेर से चार जनवरी से एक थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की स्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
- इस बढ़ोतरी के बाद इस रेल सेवा में दो फर्स्ट कम सेकेण्ड एसी, दो सेकेण्ड एसी, चार थर्ड एसी, आठ द्वितीय शयनयान, पांच द्वितीय साधारण श्रेणी और दो गार्ड डिब्बों सहित कुल 23 डिब्बे होंगे।
- गाड़ी संख्या 14662/14661, जम्मूतवी-बाडमेर-जम्मूतवी रेल सेवा में जम्मूतवी से एक जनवरी से और बाड़मेर से चार जनवरी से एक थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की स्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
- इस बढ़ोतरी के बाद इस रेल सेवा में दो फर्स्ट मय सेकेण्ड एसी, दो सेकेण्ड एसी, चार थर्ड एसी, आठ द्वितीय शयनयान, पांच द्वितीय साधारण श्रेणी और दो गार्ड डिब्बों सहित कुल 23 डिब्बे होंगे।