साध्वी यौन शोषण केस में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को दोषी पाए जाने के बाद पंजाब और हरियाणा में रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। ऐसे में हरियाणा पंजाब में कानून व्यवस्था को देखते हुए रेलवे की ओर से एहतियात के तौर पर करीब 661 गाड़ियों को रद्द किया गया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तरुण जैन ने बताया कि रेलवे द्वारा हरियाणा में कानून व्यवस्था को देखते हुए करीब 33 गाड़ियों को रद्द किया जा रहा है। वहीं दूसरी और लगातार कैंसिल हो रही ट्रेनों के कारण हजारों यात्री परेशान हो रहें है। अजमेर जयपुर जंक्शन पर ट्रेनों के सबंध में पूछताछ करने के लिए बड़ी संख्या में यात्री जमा है।
वहीं ट्रेनों के कैंसिल होने के बाद यात्री सड़क मार्ग से जाने के लिए विवश है। लेकिन हरियाणा में कई जिलों कर्फ्यू व धारा 144 लगी होने के कारण बसें भी रद्द है।
जानिए, इन 33 गाड़ियों को किया गया है रद्द
indian railway
1. गाड़ी संख्या 54703, अबोहर-जोधपुर रेलसेवा, 25 अगस्त को अबोहर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा रद्द।
2. गाड़ी संख्या 54704, जोधपुर-अबोहर रेलसेवा, 26 अगस्त को जोधपुर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा रद्द।
3. गाड़ी संख्या 54632, धुरी-सिरसा रेलसेवा, 26 अगस्त को धुरी से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा रद्द।
4. गाड़ी संख्या 54633, सिरसा-लुधियाना रेलसेवा, 26 अगस्त को सिरसा से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा रद्द।
5. गाड़ी संख्या 14723, कानपुर-भिवानी रेलसेवा, 25 अगस्त को कानपुर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा रद्द।
6. गाड़ी संख्या 14724, भिवानी-कानपुर रेलसेवा, 26 अगस्त को भिवानी से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा रद्द।
7. गाड़ी संख्या 12486, श्रीगंगानगर-नांदेड़ रेलसेवा, 26 अगस्त को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा रद्द।
8. गाड़ी संख्या 12556, हिसार-गोरखपुर रेलसेवा, 26 अगस्त को हिसार से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा रद्द।
9. गाड़ी संख्या 19224, जम्मूतवी-अहमदाबाद रेलसेवा, 26 अगस्त को जम्मूतवी से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा रद्द।
10. गाड़ी संख्या 12455, दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा, 25 अगस्त को दिल्ली सराय से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा रद्द।
11. गाड़ी संख्या 12456, बीकानेर-दिल्ली सराय रेलसेवा, 26 अगस्त को बीकानेर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा रद्द।
12. गाड़ी संख्या 54423, दिल्ली-भिवानी रेलसेवा, 25 अगस्त को दिल्ली से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा रद्द।
13. गाड़ी संख्या 54015, रोहतक-भिवानी रेलसेवा, 25 अगस्त को रोहतक से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा रद्द।
14. गाड़ी संख्या 54631, भिवानी-दिल्ली रेलसेवा, 25 अगस्त को भिवानी से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा रद्द।
15. गाड़ी संख्या 54756, श्रीगंगानगर-भटिंडा रेलसेवा, 25 अगस्त को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा रद्द।
16. गाड़ी संख्या 54634, लुधियाना-भिवानी रेलसेवा, 26 अगस्त को लुधियाना से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा रद्द।
17. गाड़ी संख्या 54636, लुधियाना-हिसार रेलसेवा, 26 अगस्त को लुधियाना से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा रद्द।
18. गाड़ी संख्या 54755, भटिंडा-श्रीगंगानगर रेलसेवा, 26 अगस्त को भटिंडा से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा रद्द।
19. गाड़ी संख्या 14601, फिरोजपुर-श्रीगंगानगर रेलसेवा, 26 अगस्त को फिरोजपुर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा रद्द।
20. गाड़ी संख्या 12414, जम्मूतवी-अजमेर रेलसेवा, 26 अगस्त को जम्मूतवी से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा रद्द।
21. गाड़ी संख्या 12413, अजमेर-जम्मूतवी रेलसेवा, 26 अगस्त को अजमेर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा रद्द।
22. गाड़ी संख्या 54635, हिसार-लुधियाना रेलसेवा, 26 अगस्त को हिसार से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा रद्द।
23. गाड़ी संख्या 54634, लुधियाना-भिवानी रेलसेवा, 26 अगस्त को लुधियाना से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा रद्द।
24. गाड़ी संख्या 54604, लुधियाना-हिसार रेलसेवा, 26 अगस्त को लुधियाना से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा रद्द।
25. गाड़ी संख्या 54606, लुधियाना-हिसार रेलसेवा, 26 अगस्त को लुधियाना से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा रद्द।
26. गाड़ी संख्या 54602, अमृतसर-सादुलपुर रेलसेवा, 26 अगस्त को अमृतसर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा रद्द।
27. गाड़ी संख्या 19223, अहमदाबाद-जम्मूतवी रेलसेवा, 26 अगस्त को अहमदाबाद से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा रद्द।
28. गाड़ी संख्या 13007, हावड़ा-श्रीगंगानगर रेलसेवा, 26 अगस्त को हावड़ा से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा रद्द।
29. गाड़ी संख्या 14525, अंबाला कैंट-श्रीगंगानगर रेलसेवा, 26 अगस्त को अंबाला कैंट से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा रद्द।
30. गाड़ी संख्या 19611, अजमेर-अमृतसर रेलसेवा, 26 अगस्त को अजमेर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा रद्द।
31. गाड़ी संख्या 54753, भटिंडा-अमृतसर रेलसेवा, 26 अगस्त को भटिंडा से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा रद्द।
32. गाड़ी संख्या 14711, हरिद्वार-श्रीगंगानगर रेलसेवा, 26 अगस्त को हरिद्वार से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा रद्द।
33. गाड़ी संख्या 12481, दिल्ली-श्रीगंगानगर रेलसेवा, 26 अगस्त को दिल्ली से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा रद्द।