फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3500 करोड़ रुपए की रेल परियोजनाएं इस साल होंगी शुरू - प्रभु

Tue, 20 Jun 2017 05:58 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
रिमोट के जरिए परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाते रेलमंत्री
विज्ञापन
रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने मंगलवार को जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान में इस साल लगभग 3500 करोड़ रुपए लागत की रेल परियोजनाओं के काम शुरू करने की घोषणा की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस समय राजस्थान में रेलवे की कम से कम दो दर्जन परियोजनाओं पर काम चल रहा है, जिन्हे इस वित्तीय वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने उदयपुर-अजमेर-हरिद्वार रेल सेवा को जल्द शुरु करने और राजस्थान में एक कंटेनर डिपो स्थापित करने का भरोसा दिलाया।

उदयपुर को दक्षिण भारत से जोड़ने के लिए रेल सेवा करने, जयपुर से ब्रांदा जाने वाली अरावली एक्सप्रेस का नाम अमरापुर एक्सप्रेस के करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राजस्थान में 42 फीसदी रेल विद्युतीकरण कार्य पूरा कर लिया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सुरेश प्रभु की ओर से राजस्थान को मिल रहे सहयोग पर आभार जताया।
विज्ञापन


रेल मंत्री ने चुरू में आयोजित कार्यक्रम के बाद विश्व विख्यात सालासर धाम पहुंचे और वहां बालाजी के दर्शन किए।

राजस्थान को दी कई सौगातें

रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने मंगलवार को राजस्थान को कई सौगातें दी। जयपुर आृैर चुरू में आयोजित समारोहों में रेलमंत्री प्रभु ने रिमोट और वीडियो कांन्फ्रेसिंग से विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

रेलमंत्री प्रभु ने मंगलवार जयपुर पहुंचे और इसके बाद वे हैलिकॉप्टर से चूरू के लिए रवाना हो गए। वहां उन्होंने आमान परिवर्तन के बाद सरदारशहर-रतनगढ़ के बीच ब्रॉडगेज पर चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रेलमंत्री ने जयपुर लौटकर जयपुर जंक्शन पर तीसरे प्रवेश द्वार का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होनें सीकर फतेहपुर ट्रेन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मारवाड़ जंक्शन-मारवाड़-चंडावल रेल खंड के दोहरीकरण कार्य का रिमोट का बटन दबाकर लोकार्पण किया। इस दौरान जयपुर जंक्शन के प्लेटफार्म 4-5 पर एस्केलेटर के उद्घाटन करने के साथ 500 किलोवाट के सौर ऊर्जा संयंत्र का भी लोकार्पण भी किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें