राहुल गांधी कांग्रेस नेताओं से मिलते हुए
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के दक्षिणी-पश्चिमी हिस्सों में आई बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी राजस्थान के दौरे पर हैं।
सबसे पहले राहुल हैलिकॉप्टर से बाड़मेर जिले पहुंचे जहां पीसीसी अध्ध्यक्ष सचिन पायलट ने उनका स्वागत किया। बाड़मेर के बाद वे हैलीकॉप्टर से जालोर जिले पहुंचे और यहां से सड़क मार्ग से साचौर पहुंच गए हैं। वहां वे बाढ़ के हालातों का जायजा ले रहे हैं और पीड़ितों को सांत्वना दे रहे हैं।
सांचौर में स्थिति सबसे ज्यादा खराब हुई है। सूत्रों के अनुसार राजस्थान में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद गांधी सीधे गुजरात के बनासकांठा जिले भी जाएंगे जहां वो बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे।
स्थानीय विधायक सुखराम विश्नोई के अनुसार राहुल गांधी यहां करीब तीन घंटे रहेंंगे। इस दौरान वे बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात भी करेंगे। इससे पहले पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट ने भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था और सरकार पर जमकर निशाना साधा था।