फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल जेल की सुरक्षा पर फिर सवाल, कैदियों के पास मिले मोबाइल फोन

Wed, 08 Nov 2017 06:02 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
हार्डकोर अपराधियों से भरी रहने वाली राजस्थान के अजमेर जिले की सेंट्रल जेल में मोबाइल फोन मिलने से एकबार फिर से सवाल खड़े हो गए हैं। फिर से यहां जेल की बैरक में दो कैदियों के पास मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। जेल अधीक्षक की शिकायत पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं।
विज्ञापन


अजमेर की सेन्ट्रल जेल आए दिन सुर्खियों में रहती है। इस बार फिर जेल की तलाशी के दौरान वार्ड 9, 10, 11 और 14 में से दो मोबाइल फोन बरामद हुए जिसके बाद जेल अधीक्षक संजय यादव ने सिविल लाइंस थाने पर शिकायत दी। थानाधिकारी करण सिंह ने बताया कि कैदी समता और मुकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही, उनके मोबाइल जब्त करके काॅल डिटेल खंगालना शुरू कर दिया है। जेल में मोबाइल कैसे पहुंचा इसकी भी जांच की जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

सवालों के घेरे में जेल प्रबंधन

केंद्रीय कारागृह, अजमेर
जेल में मोबाइल मिलना जेल प्रबंधन पर भी सवालिया निशान खड़ा करता है कि आखिर बैरक में ये मोबाइल कैसे पहुंचे। आपको बता दें कि पूर्व में भी जेल से मोबाइल, नशे का सामान सहित कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई हैं। हाल ही में कैदियों के परिजनों ने जेल में सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए मोटी रकम मांगने का आरोप भी जड़ा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें