फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीटीईटी 14 को, 9 मई से डाउनलोड कर सकेंगे परमिशन लेटर

Fri, 05 May 2017 09:12 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
पीटीईटी 2017 और बीए/बीएससी बीएड परीक्षा 14 मई 2017 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर आयोजित होगी। दोनों प्रवेश परीक्षा में ढाई लाख से अधिक अभ्यर्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन


पीटीईटी समन्वयक प्रो.बी.पी.सारस्वत ने बताया कि पीटीईटी परीक्षा के लिए प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर कुल 602 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। सभी जिलों में परीक्षा शांति पूर्ण सम्पन्न करवाने के लिए राजकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यों को जिला समन्वयक नियुक्त किया गया है। जिला समन्वयक विशेष जिला समन्वयकों के सहयोग से परीक्षा में सहयोग प्रदान करेंगे। प्रो. सारस्वत ने बताया कि पीटीईटी परीक्षा 2017 के प्रवेश पत्र वेबसाइट पर 9 मई तक अपलोड कर दिए जाएंगे।

अभ्यर्थी 9 मई से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। सभी परीक्षा केन्द्रों को भीषण गर्मी को देखते हुए अभ्यर्थियों हेतु पीने के पानी की पुख्ता व्यवस्था किए जाने हेतु निर्देशित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि बीए/बीएससी बीएड प्रवेश पूर्व परीक्षा 2017 में कुल 32 हजार अभ्यर्थी सम्मिलित हो रहे हैं। इसके लिए 62 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। बीए/बीएससी बीएड परीक्षा भी जिला मुख्यालयों पर 14 मई को सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें