फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग योग्यता के विरोध को लेकर नर्सेज ने निकाली रैली

Thu, 25 May 2017 04:31 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
रैली निकालते नर्सेज - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन अलवर की ओर से भुवनेश्वर में नर्सिंग भर्ती के लिए योग्यता बीएससी करने का विरोध किया गया। इसके चलते नर्सेज ने बृहस्पतिवार को सामान्य चिकित्सालय से विरोध रैली निकाली।
विज्ञापन


दरअसल, भुवनेश्वर में नर्सिंग भर्ती के लिए योग्यता बीएससी की गई है। जबकि पूर्व में जीएनम के छात्र-छात्राओं को भर्ती में लिया जाता था। योग्यता को लेकर नए नियमों का जगह—जगह विरोध शुरू हो गया है। अलवर में जिला नर्सिंग एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में जीएनम की छात्राओं ने विरोध रैली निकाली। यह रैली अलवर के सामान्य चिकित्सालय से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कलक्ट्रेट पहुंची। जहां केंद्रीय चिकित्सा मंत्री के नाम जिला कलक्टर राजन विशाल को ज्ञापन सौंपा गया। प्रदेश अध्यक्ष प्रेम पटेल ने बताया कि इस फैसले से बड़ी संख्या में जीएनम छात्र—छात्राओं को बेरोजगारी का दंश झेलना पड़ेगा। ऐसे में ज्ञापन देकर इस विज्ञप्ति में परिवर्तन कर जीएनम की छात्राओं की भर्ती की मांग की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें