महापड़ाव में शामिल किसान और महिलाएं
- फोटो : amar ujala
स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करवाने और किसानो के कर्जे माफ करवाने की मांग को लेकर किसान आंदोलन पर उतर आए हैं।
राजस्थान के सीकर में स्थित कृषि उपज मंडी में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किसानों का महापड़ाव शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इसी बीच किसानों के आने का सिलसिला यहां आज भी जारी रहा। यहां आयोजित हुई सभा में किसानों ने आज रात को कलक्टर और एसपी के आवास को घेरने का ऐलान किया है। महापड़ाव में दूसरे दिन यहां कई अजीब नजारे भी देखने को मिले। धरने पर बैठे किसानों की भोजन संबंधी पूरी व्यवस्थाएं ट्रैक्टरों में ही की गई। महिलाओं ने ट्रैक्टरों में भोजन बनाया और पूरा दिनभर लोक गीत गाकर बिताया। किसान नेता और पूर्व विधायक अमराराम ने भी किसानों को संबोधित किया।