कोटा में आधी रात को सरकार का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया
- फोटो : Amar Ujala
जीएसटी की लांचिंग के बाद भाजपा ने देशभर में जश्न मनाया। इधर, व्यापारियों ने इसका विरोध किया।
राजस्थान के कोटा शहर में व्यापारियों ने आधी रात को सरकार का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुतला जलाने से पहले इसकी शव यात्रा निकाली गई। व्यापारियों का आरोप है कि पेचिदगियों के कारण व्यापारी और लोग परेशान होंगे। इससे पहले शुक्रवार को जीएसटी के विरोध में देशव्यापी बंद के तहत राजस्थान में भी अधिकांश बाजार बंद रहे। इस दौरान पांच हजार रुपए से अधिक का कारोबार प्रभावित होने की बात कही जा रही है।