मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट ने सीकर के व्यवसायी से तीस लाख रुपए वसूली के मामले में एनकाउंटर में मारे गए आनंदपालसिंह के भाई रूपेन्द्र पालसिंह उर्फ विक्की के खिलाफ पोडक्शन वारंट जारी किए हैं। अदालत ने यह आदेश एसओजी की ओर से पेश प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए दिए।
प्रार्थना पत्र में कहा गया कि परबतसर थाने में दर्ज एफआईआर में गिरफ्तार किया गया रुपेन्द्रपालसिंह अभी अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद है। रुपेन्द्रपाल अन्य आरोपियों के साथ सीकर व्यवसायी कृपालसिंह से तीस लाख रुपए वसूली के मामले में वांछित है। ऐसे में उससे पूछताछ करने के लिए पोडक्शन वारंट जारी किया जाए। गौरतलब है कि खान व्यवसायी कृपालसिंह ने मामला दर्ज कराया था कि आनंदपालसिंह की गैंग ने उसे डरा-धमकाकर तीस लाख रुपए की वसूली की थी।