फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवसः कैदियों व कोचिंग छात्रों ने भी किया योग

Wed, 21 Jun 2017 01:40 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
कोटा सेंट्रल जेल में योग करते कैदी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कोटा के सेंट्रल जेल के कैदियों ने भी योग आसन किए। साथ ही बंदियों को बुरी अदतों को त्यागने का भी संकल्प दिलाया गया। वहीं, कोचिंग संस्थानों के स्टूडेंट्स ने भी योग किया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जेल प्रशासन की ओर से जेल के सेंट्रल हाॅल में बंदियों के लिए योग करने की व्यवस्था की गई थी। जहां योग गुरू की मदद से बंदियों ने योगासन सीखे। इधर, महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम में आयोजित हुए योग शिविर में भी सैंकड़ों की तादाद में लोगों ने एक साथ योग किया। सुबह साढ़े 6 बजे से लोगों का स्टेडियम पहुंचना शुरू हुआ और उसके बाद 7 बजे से एक साथ योग क्रियाओं के आसन सीखे।

इस योग दिवस में युवाओं से लेकर बुजुर्गों ने योगासन किया। सांसद ओम बिरला, विधायक संदीप शर्मा, महापौर महेश विजय, संभागीय आयुक्त,एसपी और आईजी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी भी इस योग दिवस में शामिल हुए। 
विज्ञापन


स्टेडियम के विशाल प्रांगण योग करने वालों की पंक्ति से भरा नजर आया। वहीं कोचिंग संस्थानों में भी योग दिवस के मौके पर स्टूडेंट्स ने भी योग किया। सैंकड़ों की तादाद में एक साथ स्टूडेंट्स ने योग क्रियाऐं की।

योग दिवस पर संदेश दिया गया कि योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है। यह दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक हैं मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य है,  विचार, संयम और पूर्ति प्रदान करने वाला है तथा स्वास्थ्य और भलाई के लिए एक समग्र दृष्टिकोण को भी प्रदान करने करता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें