फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का जुड़ रहा उदयपुर से नाता, जानें क्या है कनेक्शन

Sat, 29 Jul 2017 11:57 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
कैलाश बिहारी और रामनाथ ​कोविंद
विज्ञापन
भारत को हाल ही में अपना 14वां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के तौर पर मिला है। कोविंदू का यूं तो नाता यूपी के कानपुर देहात के एक गांव से है।
विज्ञापन



लेकिन जब से उनकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी घोषित हुई थी तब से उनकी पहचान झीलों की नगरी उदयपुर शहर से भी जुड़ने लगी है। अब उनक राष्ट्रपति पद संभालने के पद यह पहचान और पुख्ता हो चली है।


दरअसल उदयपुर से कोविंद का कोई सीधा सबंध नहीं है लेकिन यहां रहने वाले एक शख्स ने जरुर देशभर की मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। यह शख्स है कैलाश बिहारी।
विज्ञापन


दरअसल बिहारी राष्ट्रपति रामनाथ  कोविंद के हमशक्ल के तौर पर अपनी पहचान बना चुके है।
विज्ञापन

हमशक्ल को लेकर है उत्सुकता

कैलाश बिहारी
रंग-रुप से लेकर कद काठी तक में बिहारी देश के प्रथम व्यक्ति के समान दिखाई देते है। कैलाश बिहारी उदयपुर में ही एक सरकारी स्कूल में बाबू है। लेकिन अब उन्हें लोग कोविंद कहकर पुकारते है।



वहीं बिहारी पहले साधारण कपड़े पहनते थे। लेकिन अब वे भी राष्ट्र​पति कोविंद की तरह सूट-बूट और सफेद कुर्ता पायजामा पहनने लगे है।



बिहारी बताते है कि जिस दिन कोविंद राष्ट्रपति पद की शपथ  ले रहे थे उस दिन वे उदयपुर में थे  और लोगों ने उनसे कहा कि आप यहां क्या कर रहे हो।



गौरतलब है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हमशक्ल ने भी  काफी सुर्खियां बटोरी थी। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें