फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों की लापरवाही, गर्भवती की हुई मौत, मामला दर्ज

Tue, 19 Sep 2017 02:44 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विलाप करता मृतका का पति - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एक निजी अस्पताल में भर्ती हुई गर्भवती महिला की डॉक्टरों द्वारा बरती गई लापरवाही से मौत हो जाने का मामला सामने आया है। अलवर शहर के साहिल हॉस्पिटल में एक गर्भवती महिला की डाक्टरों की लापरवाही से मौत हो गई जिसे लेकर परिजनों ने कोतवाली थाने में अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा लापरवाही का मुकदमा दर्ज करवाया है। 
विज्ञापन


सदरथाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोजदिका गांव निवासी सात माह की गर्भवती पूजा पत्नी रामखिलाड़ी की तबीयत खराब होने पर 17 सितम्बर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों ने खून की कमी बताते हुए ब्लड की व्यवस्था करवाने के लिए बोला। इसके बाद 18 सितंबर को ब्लड चढ़ाया गया तो उसके बाद रात को उसकी तबीयत खराब होने के बाद मौत हो गई।

गर्भवती महिला की कोख में पल रहा बच्चा भी दुनिया में कदम रखने से पहले चल बसा। गर्भवती की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया इसके बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और महिला का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया ।
विज्ञापन


इधर,साहिल अस्पताल की डॉक्टर गीता मालिक ने बताया कि गर्भवती महिला गम्भीर अवस्था भर्ती की गई थी उसको पीलिया हो रहा था और वायरल होने की वजह से उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें