राजधानी जयपुर में मंगलवार को सुबह से ही बादलों में सूरज की लुकाछिपी का खेल चलता रहा।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में प्री मानसून बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है। राजस्थान में मानसून का प्रवेश 25 जून के बाद होगा। मौसम विभाग ने इस बार मानसून सामान्य रहने का दावा किया है। हालांकि इससे पहले प्रदेश के कई इलाकों में प्री—मानसून बारिश के दौर चलते रहेंगे।