विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया के मामले में भारी चूक हुई है। यह बात राजस्थान के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने स्वीकार की है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच कराई जाएगी।
कटारिया ने ये बयान आज तोगड़िया विवाद में राजस्थान सरकार पर उठ रहे सवालों के मद्देजनर दिया। अपने एनकाउंटर की आशंका जताकर चर्चा में आए विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा था कि पुलिस उनके खिलाफ साजिश रच रही है। आपको बता दें कि राजस्थान पुलिस को 16 साल पुराने मामले में तोगड़िया की तलाश थी और इस सिलसिले में पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए अहमदाबाद पहुंची थी। पुलिस का कहना है कि तोगड़िया पुलिस को नहीं मिले।
इस बीच तोगड़िया लापता हो गए और शाम एक पार्क में बेहोश मिले। होश में आने के बाद कल तोगड़िया ने जो बयान दिया, उससे हंगामा मच गया। इस मामले में राजस्थान पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं।