जयपुर के पास स्थित गांव जामडोली एवं आस-पास विकसित कालोनियों में पेयजल व्यवस्था में सुधार के लिए क्षेत्रीय विधायक अशोक परनामी ने शनिवार को 5 लाख लीटर क्षमता की पानी की टंकी का लोकार्पण किया।
अधीक्षण अभियंता रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि पुराने जलाशय के पास ही नया उच्च जलाशय क्षमता 5 लाख लीटर का निर्माण कर जलापूर्ति से जोड दिया गया है। उन्होंने कहा कि गांव जामडोली एवं आस-पास विकसित कालोनियों में पेयजल आपूर्ति में सुधार के साथ-साथ केशव पार्क, श्रीराम विहार, पन्त विहार, पटेल नगर, देराउर नगर, अगावली विहार तथा शताब्दी नगर में भी पाइप लाइन डालकर पेयजल आपूर्ति से जोडा गया है। अधीक्षण अभियंता ने कहा कि 10 इंच पुरानी सीमेन्ट राइजिंग पाइप लाइन को वितरण पाइप लाइन में बदलकर मालियों की ढाणी, जनकपुरी, राजपूतों की ढाणी को पेयजल आपूर्ति की जा रही है। बल्लूपुरा के एक भू-तल जलाषय को पुर्नगठित योजना से जोड दिया गया है। दूसरे उंचाई पर स्थित भू-तल जलाशय के लिए एक नलकूप स्वीकृत हैं जिसका निर्माण शीघ्र करवाकर, जून-2017 मे चालू कर दिया जाएगा।