फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएमएस अस्पताल में खुला जन औषधि केंद्र, मिलेंगी सस्ती दवाईयां

Mon, 29 May 2017 05:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सवाई मानसिंह अस्पताल में जन औषधि केंद्र का उद्घाटन करते सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल सवाई मानसिंह में आने वाले मरीजों अब सस्ती दवाईयां लेने के लिए दर दर नहीं भटकना पड़ेगा। अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए सरकार की ओर से पहला जन औषधि केंद्र खोला गया है जहां उन्हें सस्ती दर पर दवाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन


सोमवार को सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक ने सवाई मानसिंह अस्पताल में पहला जन औषधि केन्द्र का उद्घाटन किया। किलक ने बताया कि अस्पताल परिसर के अंदर गुणवत्तापूर्ण दवाईयां औसत बाजार मूल्य से 50 से 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर राजस्थान राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ, जयपुर द्वारा संचालित दवा विक्रय केन्द्र से उपलब्ध होगी। एस.एम.एस. अस्पताल में यह पहला केन्द्र है।



पेंशनर्स और सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत 

किलक ने बताया कि इस दवा विक्रय केन्द्र के खुलने से आमजन के साथ-साथ पेंशनर्स एवं सरकारी कर्मचारियों को अधिक फायदा मिलेगा। दवा विक्रय केन्द्र पर 600 से अधिक उच्च गुणवत्ता की दवाईयां एवं  154 सर्जिकल एवं अन्य उपभोग्य उत्पाद उपलब्ध कराए जाएंगे। इनमें मधुमेह, कार्डियक, रक्त चाप, ग्रेस्ट्रो, विटामिन्स, एंटी बायोटिक्स इत्यादि से संबंधित दवाइयां मिलेगी। अभी 124 प्रकार की दवाईयां दुकान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विज्ञापन


 
इतनी कीमत पर मिलेंगी ये दवाएं
कॉनफैड प्रशासक डॉ. वीना प्रधान ने कहा कि मरीजों को उपलब्ध कराई जाने वाली दवाईयों की कीमत में 10 एम्लोडिपाईन-5 मिग्रा की गोलियां जिनका औसत बाजार मूल्य 23.30 रुपये है, जो स्टोर पर मात्र 2.68 रुपये में उपलब्ध होगी। इसी प्रकार 14 एटीनोलॉल-50 मिग्रा की गोलियां 5.02 रुपये में, 10 रेमिप्रिल 5 मिग्रा की गोलियां 9.68 रुपये में, 10 लोसार्टन 25 मिग्रा की गोलियां 5.04 रुपये में, 10 मीटोप्रोलॉल 50 मिग्रा की गोलियां 4.76 रुपये में, 10 क्लोपिडोग्रिल 75 मिग्रा की गोलियां 13.19 रुपये में 10 एटोरवास्टाटिन 10 मिग्रा की गोलियां 5.11 रुपये में उपलब्ध होगी।

 

प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी ऐसे केंद्र खोले जाएंगे

सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गरीबों के स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील हैं और उनकी सोच के अनुरूप गरीबों को उच्च गुणवत्ता की दवाईयां किफायती दामों पर उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता के माध्यम से यह पहल की गई है।

अभी एस.एम.एस. अस्पताल में यह दवा विक्रय केन्द्र खोलने जा रहे हैं और शीघ्र ही प्रदेश के अन्य स्थानों पर उपभोक्ता संघ एवं जिला भण्डारों के द्वारा ऐसे दवा विक्रय केन्द्र खोल कर गरीबों को सस्ती दरों पर दवाईयां उपलब्ध करवाएंगे। गौरतलब है कि मरीज ब्लड प्रेशर या दिल की बीमारियों की दवाईयों की उच्च कीमतों की वजह से अपना इलाज नहीं करवा पाता है। अब ऐसे मरीजों के लिए यह केन्द्र जीवनदायिनी का कार्य करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें