फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्ट ऑफिस बताएगा कहां है आपके लिए नौकरी!

Thu, 04 May 2017 04:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पोस्टआफिस - फोटो : फाइल
विज्ञापन
पोस्ट ऑफिस अब अपने नियमित काम करने के साथ ही रोजगार भी उपलब्ध करवाएगा। इसके तहत बेरोजगार युवकों के रोजगार पंजीकरण के लिए डाकघरों में एम्प्लायमेंट रजिस्ट्रेशन सेंटर खोले जाएंगे। इसके लिए भारतीय डाक विभाग एवं श्रम व रोजगार मंत्रालय ने एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन


राजस्थान डाक सेवा निदेशक दुष्यंत मुद्गल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर यह एमओयू किया गया है। इसके तहत बेरोजगार युवक डाकघर में जाकर नेशनल करियर सर्विस ऑनलाइन पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकेंगे। डाकघरों में नए बेरोजगार पंजीकरण के लिए 15 रुपए, पंजीकृत प्रोफाइल को अपडेट करवाने के लिए 5 रुपए और आवेदन पत्र के प्रिंटआउट के लिए 10 रुपए लगेंगे। पंजीकरण होने के बाद डाकघर द्वारा एक प्रिंटआउट दिया जाएगा, जिसमें रजिस्ट्रेशन नंबर और बेरोजगार की अन्य जानकारी दर्ज होगी। पंजीकरण के लिए किसी भी प्रकार के दस्तावेज बेरोजगार युवक-युवतियों को नहीं देने होंगे।

मुद्गल ने बताया कि यह पोर्टल रोजगार के इच्छुक, रोजगार प्रदाता, स्किल प्रोवाइडर्स, करियर काउंसलर इत्यादि सभी के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराता है। इस पोर्टल पर पंजीकृत होने के बाद बेरोजगार युवक-युवती 52 सेक्टरों में उपलब्ध 3,000 तरह के व्यवसायों की अपडेट जानकारी देख सकेंगे। पोर्टल के जरिए यह जानकारी भी मिलेगी कि किस कोर्स के लिए कौन सा सेक्टर ठीक होगा तथा रोजगार के अवसर कहां उपलब्ध हैं। इसके जरिए स्किल डवलपमेंट तथा करियर विकल्प बताए जाएंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि केंद्र सरकार के द्वारा आंध्रप्रदेश तथा तेलंगाना में 12 फरवरी 2017 को रोजगार पंजीयन केंद्र खोलने का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया था। वहां मिली सफलता के बाद इसे अब राजस्थान सहित देश के 9 डाक सर्किलों के प्रधान डाकघरों में आरंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें