कर्फ्यू के दौरान जयपुर के सुभाष चौक का नजारा
- फोटो : amar ujala
रामगंज बवाल में वार्ता करने के लिए 25 समिति बनाई गई है। इस समिति ने चार मांगें रखी है, उनका कहना है कि चारों मांगें माने जाने पर सहमति बना पाएगी। ये संघर्ष समिति कल से धरना देगी। ऐसे में प्रभावित क्षेत्र के आस पास के 14 थाना इलाकों में कल रात तक इंटरनेट बंद रहेगा, वहीं कर्फ्यू जारी रहेगा।
इससे पहले प्रशासन और युवक के परिजनों के बीच दूसरे दौर की वार्ता सकारात्मक रही है। इसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि जल्द ही मामला सुलझ सकता है।
दरअसल, रामगंज बवाल के बाद यहां चार थाना इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया था। इसके बाद से युवक के परिजनों से बात की जा रही थी। आज दो बार वार्ता की गई। दूसरे दौर की वार्ता में प्रशासन ने अधिकतर मांगों पर अपनी सहमति दे दी। इनमें परिवार को बीपीएल में शामिल करने, खाद्य सुरक्षा सूची में नाम जोड़ने, डेयरी बूथ दिए जाने जैसी मांगों पर सहमति बन गई है। जानकारी के अनुसार मुआवजे को लेकर सरकार से बात करनी की बात कही गई है।
प्रशासन की ओर से सरकार की कई योजनाओं की जानकारी देते हुए उनके लाभ बताए गए। साथ ही, युवक के परिवार को उनका लाभ दिलाने की बात कही गई।