फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: विधानसभा में भावुक हुए नेता प्रतिपक्ष और असम गवर्नर गुलाबचंद कटारिया,स्पीकर ने शॉल ओढ़ाकर दिया गुलाब

Mon, 13 Feb 2023 01:46 PM IST
नीरज शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

असम राज्यपाल मनोनीत होने के बाद नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया सोमवार को राजस्थान विधानसभा पहुंचे,तो स्पीकर सीपी जोशी ने उन्हें चैम्बर में लाल गुलाब भेंट कर शॉल ओढ़ाया और मुंह मीठा कराया। फिर सदन में कटारिया को शुभकामनाएं दीं,तो कटारिया भावुक हो गए।
विज्ञापन
विधानसभा में भावुक हुए नेता प्रतिपक्ष और असम के मनोनीत राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया असम के राज्यपाल मनोनीत होने के बाद सोमवार को विधानसभा पहुंचे, तो सदन में स्पीकर सीपी जोशी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कटारिया बेहद भावुक हो गए। राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले बतौर नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया सोमवार को विधानसभा सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने पहुंचे। तो इस दौरान स्पीकर डॉ. सीपी जोशी ने सदन में कहा कि वो खुदको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं कि विधानसभा का सत्र चल रहा है और उनके रहते नेता प्रतिपक्ष को राज्यपाल के तौर पर मनोनीत किया गया है। स्पीकर जोशी ने पूरे सदन और राजस्थान की जनता की ओर से गुलाबचंद कटारिया को शुभकामनाएं दीं। 
विज्ञापन

गुलाबचंद कटारिया विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी के चैम्बर में - फोटो : Amar Ujala Digital
कटारिया का स्वागत उस दिन किया जाएगा, जब शपथ लेकर यहां आएंगे- स्पीकर
स्पीकर डॉ. सीपी जोशी ने कहा कि हम आशा करते हैं कि कटारिया असम राज्यपाल पद की संवैधानिक मर्यादा का गौरवपूर्ण तरीके से निर्वहन करेंगे, जैसा कि जनप्रतिनिधि के तौर पर उन्होंने किया है। जोशी ने कह- गुलाबचंद कटारिया का स्वागत उस दिन किया जाएगा, जब वो शपथ लेकर यहां आएंगे। स्पीकर जोशी बोले- मैं गौरवांवित महसूस कर रहा हूं, क्योंकि हमारे सदन के नेता प्रतिपक्ष को राज्यपाल नियुक्त किया गया है। जिसकी बहुत खुशी है और वह इसके लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। 
विज्ञापन

स्पीकर ने शॉल ओढ़ाकर कटारिया को दिया लाल गुलाब - फोटो : Amar Ujala Digital
राजस्थान के प्रतिनिधि के तौर पर संवैधानिक मर्यादा पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा- कटारिया
सदन में भावुक होकर गुलाबचंद कटारिया ने अपनी बात रखते हुए कहा कि प्रश्नकाल के दौरान किसी को भी अवसर देना सही नहीं है, लेकिन मैं अपनी ओर से सभी विधानसभा सदस्यों का आभार प्रकट करता हूं और राजस्थान की जनता को विश्वास दिलाता हूं कि राजस्थान के प्रतिनिधि के तौर पर जो संवैधानिक मर्यादा है, उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। इस दौरान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और मनोनीत असम के राज्यपाल कटारिया का टेबल बजाकर सदन में उपस्थित सभी विधायकों ने सम्मान किया।

स्पीकर ने शॉल ओढ़ाकर कटारिया को दिया लाल गुलाब
इससे पहले नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी के चैम्बर में पहुंचे। जहां उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, बीजेपी विधायक ज्ञानचंद पारख, विधायक कालीचरण सर्राफ, सीएम सलाहकार और निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा और विधानसभा अधिकारी मौजूद रहे। डॉ. सीपी जोशी ने गुलाबचंद कटारिया को लाल गुलाब का फूल भेंट कर शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। साथ ही मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें