फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: विधायक बैरवा बोले- राजस्थान की राजनीति में जल्द होगा बड़ा फैसला, पायलट के CM बनने को लेकर कहा...

Thu, 12 Jan 2023 11:20 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान SC कमीशन के अध्यक्ष और धौलपुर के बसेड़ी से कांग्रेस विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा ने पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को सीएम बनाने के सवाल पर कहा, राजस्थान की राजनीति में जल्द ही बड़ा फैसला होने वाला है। फैसला बजट सत्र से पहले होगा या बाद यह आलाकमान को तय करना है।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सचिन पायलट को राजस्थान का सीएम बनाने की मांग उठाते रहे कांग्रेस विधायक और एससी आयोग चेयरमैन खिलाड़ी लाल बैरवा ने एक बार फिर अपने बयान से सियासी हलचल मचा दी है। बाड़मेर दौरे पर खिलाड़ी लाल ने मीडिया से रूबरू होकर सचिन पायलट को सीएम बनाने के सवाल पर कहा, राजस्थान की राजनीति में जल्द ही बड़ा फैसला होने वाला है। फैसला बजट सत्र से पहले होगा या बाद यह आलाकमान को तय करना है।

विज्ञापन


बैरवा ने अपने बयान में कहा, गहलोत सरकार में मुझे सजा दी जा रही है। तोड़मरोड़ कर कहानी को बनाया गया है। मेरे काम भी हो रहे हैं, सरकार काम भी कर रही है। यह हमारी अंदर की बाते हैं। कोई ऐसा इश्यू नहीं है, जो बोला जाए।



सचिन पायलट को सीएम बनाने की बात बहुत पुरानी हुई...
सचिन पायलट को सीएम बनाने के सवाल पर बैरवा बोले, यह तो बहुत पुरानी बात हो गई है। अब इन चीजों का कोई मतलब नहीं रहा है। यह सबने बोल दिया, सबने सुन लिया, यात्रा आ गई, प्रियंका जी, सोनिया जी, राहुल जी सब राजस्थान का दौरा कर चुके हैं। वन-टू-वन लोगों से बात की है। अब कुछ रह ही नहीं जाता, आलाकमान ने सब कुछ देख लिया है। अब तो फैसले की घड़ी है। जल्द ही फैसला होने वाला है। अब बजट से पहले होगा या बाद में यह आलाकमान तय करेगा।
विज्ञापन


सचिन पायलट के सीएम बनने की चर्चा है...
विधायक बैरवा ने कहा, सचिन पायलट को सीएम बनाने की चर्चा आपके पास आई, तो ऐसा होगा इसके लिए मैं मना नहीं कर रहा हूं। मैं तो किसी के लिए कुछ मना नहीं करता हूं। मेरी स्पष्टवादिता है। उसके लिए जाना जाता हूं। जो सत्य है, वही बोलता हूं। आलाकमान जो भी तय करेगा, वह अच्छा तय करेगा।

गहलोत से मेरी कोई नाराजगी नहीं...
आयोग अध्यक्ष ने कहा, मेरी किसी से कोई नाराजगी नहीं है। सीएम अशोक गहलोत के साथ में 35 साल तक राजनीति की है। यह नाराजगी नहीं होती है। आपसी बातें होती हैं। मैंने कहा, सचिन पायलट को सीएम बनाने की बात पुरानी हो गई है, लेकिन सीएम अशोक गहलोत के लिए हमने कुछ भी गलत नहीं बोला है। अशोक गहलोत सीएम हैं और पायलट डिप्टी सीएम थे। राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। फैसले की गुंजाइश रहती है। राजनीति में कुछ भी हो जाए, उसको नकारा नहीं जा सकता।

बाड़मेर सर्किट हाउस में जनसुनवाई के बाद हुए रूबरू...
खिलाड़ी लाल बैरवा बाड़मेर सर्किट हाउस में जन समस्याओं का सुन रहे थे। उसके बाद जिला कांफ्रेंस हॉल में जिला कलेक्टर और एसपी सहित जिले भर के प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारियों के साथ मीटिंग की। इस दौरान मई महीने में अधिकारियों के साथ हुई मीटिंग का भी फीडबैक लिया गया। बैरवा ने अधिकारियों को एससी-एसटी मामलों में निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए। इसके बाद सर्किट हाउस में मीडिया से बात की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें