फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Politics: 'मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि CM गहलोत और PM मोदी के बीच गठजोड़ है'

Sun, 19 Feb 2023 01:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

आम आदमी पार्टी के दिल्ली विधायक और राजस्थान प्रभारी विनय मिश्रा ने राजस्थान सीएम अशोक गहलोत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, गहलोत और मोदी के बीच सांठ-गांठ चल रही है। वहीं, गुलाबचंद कटारिया के राज्यपाल बनाए जाने पर भी सवाल उठाया।
विज्ञापन
राजस्थान प्रभारी विनय मिश्रा का बयान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी की ओर से राजस्थान प्रभारी बनाए गए विनय मिश्रा ने सीएम अशोक गहलोत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी की है। उन्होंने गहलोत और मोदी के बीच सांठ-गांठ होने की बात कही है। प्रभारी मिश्रा ने यह बात जयपुर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही।

विज्ञापन


उन्होंने राजस्थान विधानसभा में पेश हुए बजट को लेकर कहा, जिस प्रकार का घटनाक्रम हुआ वो सबने देखा। लेकिन जब गुलाबचंद कटारिया ने आवाज उठाई तो पांच दिन में ही उनको असम का राज्यपाल बना दिया गया। इस पर मिश्रा बोले, देश में सांठ-गांठ चल रही है, प्रधानमंत्री और राजस्थान के मुख्यमंत्री एक हैं। जब आम आदमी पार्टी बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन करती है तो राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पुलिस से कार्यकर्ताओं को पिटवाते हैं, यह सांठ-गांठ नहीं तो क्या है?

मिश्रा बोले, हम डरने वाले नहीं हैं। सीबीआई-ED किसी को भी लगाएं, हम जनता का काम करेंगे। जिस-जिस का भी अदाणी के साथ गठजोड़ है, उसका गठजोड़ मोदी के साथ भी है और मैं दावे के साथ कहता हूं कि अशोक गहलोत का गठजोड़ मोदी के साथ भी है। मिश्रा ने गुलाबचंद कटारिया के राज्यपाल बनाने पर भी इस गठजोड़ का हाथ बताते हुए कहा, जिसने पूरी जिंदगी एक्टिव पॉलिटिक्स की हो उसे एक दम से बाहर कर दिया। कटारिया साहब को तो खाना भी नहीं पच रहा होगा, उनका दर्द कोई समझ नहीं सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें