फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अनजान' की सूचना ने बचाई नाबालिग की जिंदगी

Fri, 07 Apr 2017 06:09 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
child marriage
विज्ञापन
राजस्थान सरकार भले ही कितने ही प्रयास करे लेकिन बाल विवाह की मानसिकता से अब तक ग्रामीण पीछा नहीं छुड़ा पाए हैं। सीकर में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां एक अनजान व्यक्ति की सूचना पर  पुलिस ने हस्तक्षेप पर नाबालिग का शादी रुकवाई और फिर वर और वधु वक्ष वालों को पाबंद कर दिया।
विज्ञापन


मामला सीकर के सदर थाना इलाके का है। इलाके के नाथावत पुरा गांव में रहने वाले महावीर प्रसाद बलाई के नाबालिग बेटे की शादी होनी थी। उसके घर में शादी की तैयारी को लेकर पूरे इंतजाम हो गए थे। मेहमानों का जमघट लगने लगा था। 6 अप्रेल को होने वाली इस शादी से ऐन वक्त पहले पुलिस इसकी भनक लगी। पुलिस बाल विवाह रुकवाने पहुंची पुलिस का लोगों ने विरोध भी किया और कार्रवाई को गलत बताया।

जानकारी के मुताबिक नाबालिग वर के बारे में किसी अनजान व्यक्ति ने चाइल्ड हैल्पलाइन को सूचना देकर बताया कि बाल विवाह करवाया जा रहा है। चाइल्ड हैल्पलाइन इस सूचना से हरकत में आई और फिर पुलिस तक मामले की जानकारी पहुंची। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई के लिए महावीर प्रसाद के घर पहुंची। वहां बच्चे के जन्मतिथि की जांच की। जांच में नाबालिग पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए इस शादी को होने से पहले ही रुकवा दिया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वर व वधु पक्ष के लोगों को पाबंद कर दिया। गौरतलब है कि राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में अब भी चोरी छिपे बाल विवाह करवाए जाते रहते हैं। कई बार इस तरह की घटनाएं सामने आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें