फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध सबंध के चलते की गई थी पांच लोगों की हत्या !

Sat, 07 Oct 2017 09:33 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
मर्डर - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन
क्राइम का बढ़ता ग्राफ जहां एक ओर पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है। वहीं अपने ही अपनों को मौत के घाट उतारकर सामाजिक तानाबाना बिगाड़ने में लगे हुए है। पांच दिन पूर्व राजस्थान के अलवर शहर में चार मासूमों सहित पांच लोगों की हत्या के मामले में पुलिस आज खुलासा कर सकती है। हालांकि पुलिस के शक की सूई मृतक परिवार की एक महिला पर केन्द्रीत और बताया जा रहा है कि नृशंस हत्या का खेल अवैध सबंधों को छिपाने के लिए रचा गया। दरअसल सोमवार की रात को अलवर के शिवाजी पार्क निवासी बनवारी व उसके चार बच्चों की गला रेतकर अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आज होगा खुलासा

क्राइम सीन
चार दिन चली जांच के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला जिसमें नजर आ रहे दो लोगों मृतक बनवारी की स्कूटी पर सवार दिख रहे है और शहर में एक स्थान पर खून से सने हाथ व मुंह धोते दिख रहे है। इसी कड़ी के आधार पर पुलिस ने आज इस हत्याकांड का खुलासा कर सकती है। वहीं मृतक बनवारी की पत्नी व उसकी मां से भी पुलिस दो दिन से पूछताछ कर रही है। जबकि मृतक के भाई का अभी तक पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें