फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेते एसएचओ और कांस्टेबल अरेस्ट

Sat, 07 Oct 2017 03:32 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
रिश्वत का आरोपी एसएचओ अर्जुन स्वामी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने एसएचओ को आठ हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसएचओ का साथ देने के आरोप में एक कांस्टेबल को भी धरा है। 
विज्ञापन


कोटा एसीबी की टीम ने शुक्रवार को जिले के खातोली कस्बे में कार्रवाई करते हुए खातोली  एसएचओ अर्जुन स्वामी और कांस्टेबल गंभीर सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने लड्डूलाल नाम के शख्स से एक मामले के राजीनामा करने की एवज में 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। जिसके बाद मामला 8 हजार में रुपए में तय हुआ। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

यूं किया बंटवारा

आरोपी कांस्टेबल और एसएचओ - फोटो : Amar Ujala
पीड़ित ने इसकी कोटा एसीबी में शिकायत की। शिकायत की तस्दीक होने पर आरोपियों को दबीश देकर गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी को अर्जुन सिंह की तलाशी में 4500 रुपए तथा गंभीर सिंह के पास से 3500 रुपए बरामद हुए। एसीबी दोनों से पूछताछ कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें