अलवर के मालाखेड़ा में पुलिस ने दो नाबलिगों को हिरासत में लिया है। इन पर अपने ही दोस्त की निर्मम हत्या करने का आरोप है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मालाखेड़ा थाने में आठ जुलाई को बनिया बलाई ने मामला दर्ज कराया था कि उसका बेटा राकेश दो दोस्तों सत्य प्रकाश और पिंटू के साथ 27 जून केा घर से गया था।
लेकिन अभी तक घर नहीं लौटा है। फिर पुलिस ने शक के आधार पर दोनों दोस्तों से पूछताछ की तो उनकी निशानदेही पर नजदीक के एक गांव में जांच की। उस गांव में सूखे कुंए में से एक क्षत—विक्षत शव मिला। जिसकी गर्दन तक गायब थी।
शव इतना सड़ चुका है कि उसकी पहचान तक नहीं हो सकी है। लेकिन पुलिस को शक है कि शव राकेश का ही है। पुलिस का आशंका है कि तीनों दोस्तों को मामूली बात पर झगड़ा हुआ था जिसके बाद राकेश की हत्या कर दी गई। हालांकि पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।