फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: दो यूट्यूबर समेत छह गिरफ्तार, राजनेता के विरुद्ध अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप

Tue, 14 Mar 2023 02:10 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राज्य के एक प्रमुख राजनेता के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र शब्दों में लोकगीत पोस्ट करने और इनके वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
दो यूट्यूबर समेत 6 को गिरफ्तार - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य के प्रमुख राजनेता के विरुद्ध सोशल मीडिया पर अशोभनीय, अपमानजनक एवं अभद्र शब्दों के लोकगीतों का प्रसारण करने पर दौसा पुलिस ने एक यूट्यूबर समेत पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो अभियुक्तों को जयपुर आयुक्तालय पुलिस को सौंपा गया है। सवाई माधोपुर पुलिस ने भी एक यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन




रविवार को राज्य के प्रमुख राजनेता के खिलाफ अभद्र एवं आपत्तिजनक भाषा में टिप्पणी करते हुए लोकगीत का यूट्यूब पर प्रसारण हुआ। इस लोकगीत को डाउनलोड कर अन्य सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। इस संबंध में जयपुर के सोडाला थाने, दौसा के नांगल राजावतान और सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा थाने में अलग अलग तीन मुकदमें दर्ज किए गए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मुख्यालय ने तुरंत कार्रवाई के लिए तीनों जिला एसपी को निर्देश दिए।

मामले में यूट्यूबर विक्रम मीणा निवासी छारेडा जिला दौसा, विश्राम मीणा निवासी भांडारेज जिला दौसा, चरत लाल मीणा निवासी दौसा, दिलखुश मीणा (23) और विश्राम मीणा (30) निवासी झूपड़िया थाना नांगल राजावतान जिला दौसा तथा मनराज उर्फ प्रह्लाद मीणा निवासी सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस आयुक्त जयपुर श्री कैलाश बिश्नोई ने बताया कि सोडाला थाने में दर्ज प्रकरण में आरोपी चरत लाल मीणा निवासी दौसा को हिरासत में लिया गया है। दौसा एसपी संजीव नैन ने बताया कि यूट्यूब वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में रविवार को विश्राम मीणा निवासी भांडारेज और नांगल राजावतान निवासी दिलखुश मीणा और विश्राम मीणा को धारा 151 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार किया गया। साथ ही यूट्यूबर विक्रम मीणा निवासी छारेड़ा को सोमवार को गिरफ्तार किया। सवाईमाधोपुर एसपी हर्षवर्द्धन अग्रवाला ने बताया कि चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस की टीम ने इस मामले में यूट्यूबर मनराज उर्फ प्रहलाद मीणा को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें