फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल की प्रिंसिपल के साथ कांस्टेबल ने किया रेप, गिरफ्त में आरोपी

Thu, 01 Jun 2017 10:13 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
राजस्थान के कोटा में आरएसी से बर्खास्त एक कांस्टेबल को पुलिस ने रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बर्खास्त कांस्टेबल जयकुमार शर्मा पर सरकारी स्कूल की प्रिंसीपल से रेप करने का आरोप है। घटना बीते माह 14 तारीख है जब यह प्रिंसीपल अपने स्टॉफ मेंबर्स के साथ चंबल गार्डन घूमने गई थी। इस दौरान आरोपी प्रिंसीपल के पास आया और उसे धमकी देने लगा। यहां तक कि उसने प्रिंसीपल को महिला पुलिस के हाथों गिरफ्तार करवाने की भी बात की। इसके बाद आरोपी महिला प्रिंसीपल को अगवा कर मोहनलाल सुखाड़िया हाउसिंग आवासीय योजना में एक सुनसान स्थान पर ले गया। जहां उसने प्रिंसीपल के साथ रेप किया। महिला ने जब विरोध किया तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने प्रिंसीपल को सामूहिक दुष्कर्म भी धमकी दी। वहीं अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बर्खास्त कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी से मिली फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें