फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थार का एक गांव जो बन गया है खास, प्रधानमंत्री मोदी बने कारण

Mon, 14 Aug 2017 11:18 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
विज्ञापन
रेडियो के माध्यम से मन की बात करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अब आम जन से सीधी बात करेंगे। इसका जरिया बनेगा दूरदर्शन। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी देश के अलग-अलग क्षेत्रों में दूरदर्शन के माध्यम से लोगों से सीधा संवाद करेंगे।
विज्ञापन



इन क्षेत्रों में एक राजस्थान का गांव भी सम्मलित है। राजस्थान के जैसलमेर जिले के सम गांव के लोगों को प्रधानमंत्री से बात करने का मौका मिलेगा। इसकी तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। सम गांव में दूरदर्शन की टीम पहुंच गई है और सेटअप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों में है खासा उत्साह

फाइल फोटो।
जानकारी के अनुसार मोदी स्वाधीनता दिवस पर करीब 12 बजे दूरदर्शन के माध्यम से गांव की चौपाल पर बैठे लोगों से रूबरू होंगे। इस दौरान केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा भी की जाएगी।

हालांकि सीधी बात के लिए पूर्व में रामगढ़ क्षेत्र को चुना गया था। लेकिन बाद में सम गांव को इस कार्यक्रम के चुना गया।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सुबह नौ बजे से रात्रि नौ बजे तक लोगों से अलग-अलग क्षेत्रों में सीधी बात करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें