प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही झीलों की नगरी उदयपुर आए थे और कई हजार करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं को उद्घाटन और शिलान्यास किया था। अब उनका फिर राजस्थान आने का कार्यक्रम है।
मोदी का इस बार धोरों की धरती बाड़मेर का दौरा प्रस्तावित है। अक्टूबर-नवंबर में रिफाइनरी का शिलान्यास उनसे कराने को लेकर राज्य सरकार ने प्रयास प्रारंभ कर दिए हैं।
उदयपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी प्रधानमंत्री की इस राजस्थान यात्रा को लेकर संकेत दिए थे। बताया जा रहा है कि सीएम राजे ने भी इस संबंध में पिछले दिनों दिल्ली में प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी।
मोदी के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों को एकत्रित करने के लिए जरूरी है कि समूचे मारवाड़ की भागदारी हों। इसके लिए जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, नागौर, जालौर, पाली और सिरोही से भाजपा कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा।