सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले फोटो और वीडियो कई बार किसी की जिंदगी को उजाड़ कर रख देते हैं।
ऐसा ही कुछ हुआ भोपाल की रहने वाली एक नाबालिग के साथ। पीड़िता का कसूर सिर्फ इतना रहा कि उसने राजस्थान के नवलगढ़ में रहने वाले एक 22 वर्षीय युवक के साथ फेसबुक पर दोस्ती कर ली।
दोस्ती इतनी गहरी हुई कि युवक ने पीड़िता के व्हाट्स अप और अन्य पर्सनल सोशल अकाउंट तक पहुंच बना ली।
इसके बाद वह पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगा कि यदि उसने उसे बीस हजार रुपए नहीं दिए तो वह वीडियो और फोटो को वायरल कर देगा।
लेकिन जब पीड़िता पैसे देने में नाकामयाब रही तो आरोपी ने कई सोशल प्लेटफॉर्म पर यह फोटो व वीडियो वायरल भी कर दिए।