फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर में प्लास्टिक चावल! वीडियो वायरल

Mon, 12 Jun 2017 10:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
plastic rice in jaipur
विज्ञापन
भारतीय बाजार में प्लास्टिक चावल या चायनीज चावल बिकने की खबरें आए दिन मिल रही हैं। इसी बीच राजस्थान की राजधानी जयपुर के एक रेस्टोरेंट में भी खाने में प्लास्टिक चावल परोसे जाने का मामला सामने आया है। 
विज्ञापन


वायरल हुए एक वीडियो जयपुर के एक नामी रेस्टोरेंट का है। इस रेस्ट्रोरेंट की मालवीय नगर, वैशाली नगर और टोंक रोड पर शाखाएं है। वीडियो वैशाली नगर स्थित ब्रांच बताया जा रहा है। इसमें एक ग्राहक यहां परोसे गए चावल की बॉल बनाकर उसके प्लास्टिक का होने का दावा कर रहा है। इस दौरान वे वहां के कर्मचारी को कथित प्लास्टिक चावल से बनी बॉल को उछालने के लिए कहता है। कर्मचारी उस बॉल को उछालता है। यह चावल से बनी बॉल जमीन पर ठपा खाकर उछलती है। 

दूसरी तरफ इस मामले में अभी कोई जांच प्रशासन के स्तर पर नहीं की गई है और ना ही रेस्ट्रोरेंट प्रबंधन की ओर से भी कोई स्पष्टीकरण इस बारे में जारी किया गया है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि है इन दिनों प्लास्टिक से बना चावल बाजार में बेचे जाने की खबरें काफी आ रही है। मीड़िया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह सिन्थेटिक चावल मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसके उपयोग से कई गंभीर बीमारियां होने की आशंका मीडिया रिपोर्ट्स में जताई गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें