फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिन बड़ी व कीमती कारों के आप देखते हैं सपने, उनसे कूड़ा फेंकने जाते हैं यहां के लोग

Mon, 05 Jun 2017 03:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
लग्जरी कारों के पीछे बंधे डस्टबिन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आॅडी, मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू, फॉर्च्यूनर जैसी लग्जरी कार खरीदने और उसमें घूमने का सपना कौन नहीं देखता होगा। मगर कैसा लगे जब आप ये देखें कि यह लग्जरी कारें तो कचरा फेंकने के काम आ रही हैं और लोग इन कारों को अपने घर का कूड़ा फेंकने के काम में भी ले रहे हैं।
विज्ञापन


ये नजारा आपको जोधपुर की के कमला नेहरू नगर में अमूमन ही देखने को मिल जाएगा क्योंकि यहां एक गैराज मालिक की पहल पर लोगों ने ऑडी,फॉर्च्यूनर जैसी लग्जरी कारों पर लगाए डस्टबिन लगाए हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए जोधपुर के एक मोटर गैराज चलाने वाले व्यक्ति मोहम्मद युसुफ ने इस कॉलोनी में जगह जगह कूड़ा कचरा फैलते हुए देख एक तरकीब निकाली और अपनी गाड़ी पर अस्थाई डस्टबिन लगा दिया। युसुफ रोजाना अपने घर का कचरा उठाकर गैराज जाते समय कार में लगी अस्थाई डस्टबिन में भर देते हैं और रास्ते में डंपिंग यार्ड में उसे खाली कर देते हैं।

यही नहीं युसुफ ने इसको लेकर अपने इलाके कमला नेहरू नगर के लोगों से भी आग्रह किया और सभी को अपनी कार के पीछे अस्थाई डस्टबिन लगाने का आग्रह किया लेकिन मंहगी लग्जरी कारों पर डस्टबिन लगाने को लोग राजी नहीं हुए। बावजूद इसके युसुफ ने हार नहीं मानी और वो लगातार लोगों को इसे लेकर प्रेरित करता रहा। इसका नतीजा यह हुआ कि इलाके के लोगों को भी युसुफ की बात समझ में आ गई और उन्होंने भी अपनी लग्जरी कारों में अस्थाई डस्टबिन लगा दिया।
विज्ञापन


लग्जरी कारें मेंटेन करने वाले लोग अपने घर का कचरा  उठाकर कूड़ेदान तक ले जाने के काम को छोटा समझते हैं और ऐसे में उनके नौकर चाकर ही ऐसे काम करते हैं मगर एक मोटर गैराज चलाने वाले व्यक्ति ने हाई सोसायटी में रहने वाले लोगों को इस कदर प्रेरणा दी कि इन लोगों ने अपनी शान के प्रतीक अपनी कारों में ही यह डस्टबिन लगा लिए। युसुफ की इस पहल में धीरे धीरे कई लोग जुड़ते गए जिनमें से डॉक्टर्स, इंजिनियर्स, बिजनसमैन आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें