मंदिर के बाहर शिवलिंग और थाने में मौजूद लोग
उदयपुर के झामेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्थित पाराखेत गांव के मंदिर में तोड़फोड़ और शिव प्रतिमा को उखाड़कर ले जाने का मामला सामने आया है। घटना से गुस्साए ग्रामीण आज सुबह हिरणमगरी पुलिस थाना पहुंचे और विरोध जताया। इस संबंध में ग्रामीणों की ओर से पुलिस में परिवाद पेश किया गया है।
जानकारी के अनुसार, पाराखेत गांव में शिव मंदिर है, जहां आज सुबह प्रतिमाओं को खंडित अवस्था में देखकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने तोड़फोड़ में लिप्त लोगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने का घेराव किया। उधर, पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों के बताए अनुसार वहां कोई निर्माण कार्य चल रहा था। मौजूद चौकीदार ने उक्त प्रतिमा को अन्यत्र रखवा दिया। इससे
विवाद बढ़ गया। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने प्रतिमा को यथास्थल पर रखवाने की कार्यवाही शुरू कर दी है। साथ ही, मामले की जांच भी की जा रही है।