फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: डोटासरा का शेखावत पर पलटवार, केंद्रीय मंत्री को झूठ बोलने की ट्रेनिंग संघ की शाखाओं में मिली है

Thu, 18 Aug 2022 12:16 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

गजेंद्र सिंह शेखावत ने गहलोत सरकार पर बढ़ते क्राइम को लेकर घेरा था। इस पर डोटासरा ने शेखावत पर जमकर जुबानी हमला बोला। वहीं उन्होंने कहा कि देश में जैसे हालात हैं, वैसे में हमारी सरकार बेस्ट है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर जुबानी हमला बोला है। डोटासरा ने कहा कि हमें बड़ी उम्मीद थी कि केंद्रीय मंत्री ईआरसीपी पर कुछ बोलेंगे लेकिन उन्होंने पेयजल, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर बात नहीं की और ना ही ईआरसीपी पर बोले। केवल बेमौसम का चुनावी भाषण देकर रवाना हो गए।

विज्ञापन

बढ़ते क्राइम को लेकर गजेंद्र सिंह शेखावत ने गहलोत सरकार को घेरा था। इसपर गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि शेखावत की बुधवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस की। ईआरसीपी पर नहीं बोलकर शेखावत ने राजस्थान की जनता को निराश किया है। पीसीसी में मीडिया से बातचीत करते हुए डोटासरा ने कहा कि पिछले आठ साल के केंद्र के शासन में राजस्थान की जनता को राहत देने का कोई काम नहीं किया। अब राजस्थान सरकार पर आरोप लगाकर अपना झूठ छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। 


खीझ मिटाने के लिए शेखावत लगा रहे आरोप 
पीसीसी चीफ ने कहा कि शेखावत के झूठे भाषण से निराशा हुई। उन्होंने भी सीकर का पानी पिया लेकिन इतना झूठ बोलना, उन्होंने कहां से सीखा है। शायद इसकी ट्रेनिंग उन्हें संघ की शाखाओं में मिली है। इसके साथ ही गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि शेखावत नितिन गडकरी को चुनाव समिति से हटाने को लेकर खुश हैं क्योंकि उनका एक कांटा दूर हो गया। डोटासरा ने लगे हाथ राजस्थान भाजपा को भी लपेट लिया। उन्होंने कहा कि सरकार पर हमला करने के लिए उन्होंने दिल्ली का मंच इसलिए चुना। जिससे पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को परेशान कर सकें। शेखावत ने अपनी खीझ मिटाने के लिए आरोप लगाए क्योंकि वे राजस्थान की सरकार गिराने में कामयाब नहीं हो पाए। 

विज्ञापन

हमारी सरकार बेस्ट

वहीं दलित छात्र की मौत और प्रदेश में क्राइम को लेकर घिरी गहलोत सरकार के मंत्री डोटासरा ने कहा कि शेखावत के आरोपों में इसलिए दम नहीं है। देश के वर्तमान हालातों में राजस्थान सरकार बेस्ट सरकार है। अलवर में मॉब लिंचिंग को लेकर उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ऐसी वारदात बर्दाश्त नहीं करती है। दोषियों को तुरंत पकड़ा और सजा दिलाने का काम किया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें