राजस्थान विधानसभा के भवन का शिल्प देखकर म्यांमार के सांसद दंग रह गए। इन सांसदों ने इस भवन के स्थापत्य कला की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
म्यांमार का 20 संदस्यीय संसदीय दल राजस्थान की यात्रा पर है और आज इस दल ने राजस्थान विधानसभा में विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेन्द्र सिंह से मुलाकात की। सदीय दल ने विधानसभा भवन का अवलोकन किया। सदन भी देखा।
इस संसदीय दल में के क्याव टिंट, नी सुई लिआन, खिन मैंग ल्विट, स्वा विक्टर क्लीव,थान सो, हैथे नैग्वे, ला गंग जे जोन, हैथे विन, क्याव नी नैनिंग, अयुंग थी हा, सैन गो, स्वा चि ओ, पियू लिवि, जा वा ना, थैट नइंग सो,हलाओ, क्यौ क्वे क्वे, स्वे हला विंन, यतुन मंग शामिल है।