फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: अर्धसैनिक बल और पुलिसकर्मियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, अब एक ही जगह दर्ज करा सकेंगे शिकायत

Wed, 22 Feb 2023 09:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस ने बताया कि यहां के छह पुलिस जिलों जयपुर ग्रामीण, सीकर, झुंझुनू, अलवर, भिवाड़ी और दौसा में यह सेवा शुरू की गई है। इनके निवासी सशस्त्र बल, अर्धसैनिक बल और पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के परिवादों का उचित समाधान और सुलभ सुविधा के लिए इस हेल्पलाइन का प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन
अर्धसैनिक बल और पुलिसकर्मियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में जयपुर रेंज के छह पुलिस जिलों में अर्धसैनिक बलों और पुलिसकर्मियों की समस्याओं के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इन जिलों के निवासी अर्धसैनिक बल और पुलिसकर्मी अपनी समस्याओं से संबंधित परिवादों के समाधान के लिए रेंज स्तर पर पुलिस कंट्रोल रूम जयपुर ग्रामीण में शिकायत दर्ज कर सकेंगे। इस हेल्पलाइन का प्रयोग सेवानिवृत्त और सेवारत कर्मी दोनों कर सकेंगे। यह सेवा 24×7 चालू रहेगी।

विज्ञापन


जयपुर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस उमेश चंद्र दत्ता ने बताया कि यहां के छह पुलिस जिलों जयपुर ग्रामीण, सीकर, झुंझुनू, अलवर, भिवाड़ी और दौसा में यह सेवा शुरू की गई है। इनके निवासी सशस्त्र बल, अर्धसैनिक बल और पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के परिवादों का उचित समाधान और सुलभ सुविधा के लिए इस हेल्पलाइन का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें सेवानिवृत्त और सेवारत दोनों प्रकार के कर्मी शामिल हैं। हेल्पलाइन के नंबर 0141- 2209765 और वाट्सऐप नंबर 87648-69049 हैं। यह सुविधा अनवरत 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।

आईजी रेंज ने बताया कि इन हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम प्रभारी द्वारा हेल्पलाइन रजिस्टर का रखरखाव किया जाएगा। समस्याओं को तुरंत संबंधित को अवगत करवाकर समाधान करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें