फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकार छोड़ भाग रहे पैंथर ने किया वन रक्षक पर हमला

Thu, 13 Apr 2017 12:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
लैपर्ड - फोटो : demo pic
विज्ञापन
पाली के झाड़ली मानपुरा गांव में सवेरे एक पैंथर के आने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सेंदड़ा के जंगलों से आए पैंथर ने पहले तो एक गाय को शिकार बनाना चाहा लेकिन इसी बीच लाठियों से लैस गांववालों ने उसे घेर लिया।
विज्ञापन


गांववालों के डर से पैंथर एक पेड़ पर जा बैठा जिसके बाद वन विभाग ने एक वन रक्षक को मौके पर भेजा। गुस्साए ग्रामीणों से पैंथर को बचाने के लिए वन रक्षक पैंथर को पकड़ने का प्रयास करने लगा तो पैंथर ने उसपर ही हमला बोल दिया और वन रक्षक को बुरी तरह से घायल कर भाग निकला। ग्रामीणों ने पैंथर का पीछा कर उसे फिर से घेर लिया और काफी देर ग्रामीणों की भीड़ पैंथर को घेर कर खड़ी रही।

सूचना मिलने पर जोधपुर से पैंथर को पकड़ने के लिए विशेषज्ञों की एक टीम मौके पर पहुंची जिसके बाद पैंथर को काबू में करने के प्रयास शुरू किए गए। गौरतलब है कि पाली के सेंदड़ा इलाके में काफी तादाद में पैंथर पाए जाते हैं जो गर्मी के दिनों में खाने और पानी की तलाश में इस इलाके से सटे गांवों में पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से पैंथर ग्रामीणों के पालतू जानवरों को उठा ले जाते हैं जिससे गुस्साए ग्रामीण इनको मारने के लिए तैयार रहते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें