फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां जहरीली गैस बनी मजदूरों के लिए काल...

Thu, 13 Apr 2017 12:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
प्रदेश में संचालित हो रहे ईट भट्टों में मजदूरों की सुरक्षा भगवान भरोसे ही रहती हैं। बुधवार देर रात्रि को इसी लापरवाही का खामियाजा जयपुर के चंदवाजी थाना क्षेत्र में स्थित एक भट्टे में काम करने वाले मजदूरों का उठाना पड़ा।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मानपुरा माचेड़ी में स्थित शिवानी भट्टे में दो मजदूरों की मौत हो गई। यूपी के हुसैनगंजी निवासी गोविंद निषाद व सुशील शुक्ला बीती रात्रि को भट्टा मालिक के कहने पर भट्टे अंदर आग लगाने उतरे थे। कोई भी सुरक्षा उपकरण नहीं होने के कारण दोनों मजूदरों की भट्टे के भीतर जहरीली गैस के कारण बेहोश हो गए। इन दोनों को काफी मशक्कत के बाद अन्य मजदूरों की मदद से बाहर निकाला गया।

गंभीर हालत में इन दोनों को निम्स अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं भट्टा संचालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने दोनों मजदूरों के शव अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाए है।  चंदवाजी थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें