फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीहर के लिए निकली विवाहिता के साथ जंगल में हुआ ऐसा, चौंकी पुलिस

Wed, 13 Dec 2017 03:58 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
leopard attack
विज्ञापन
अपने ससुराल वालों को पीहर जाने के लिए वह घर से निकली थी। इसी दौरान जब पीहर में बात की गई तो पता चला कि वह वहां पहुंची ही नहीं। इस पर आसपास तलाशा तो वह जंगल में इस ऐसे हाल में मिली, जिसे देखकर हर कोई चौंक गया।
विज्ञापन


दिल दहलाने वाली ये घटना राजस्थान के राजसमंद की है। यहां के खमनौर स्थित बड़ा भानुजा में रहने वाली एक विवाहिता बीती शाम अपने ससुराल से पीहर जाने की कहकर घर से निकली थी। तभी पीहर से पता चला कि वह तो वहां पहुंची ही नहीं। इसी दौरान आज सुबह कुछ लोग भेड़ों को चराने के लिए जंगल की ओर निकले। जब ये लोग वहां पहुंचे तो उन्हें लहूलुहान हालात में विवाहिता का शव मिला। शव को आदमखोर पैंथर ने बुरी तरह नोंच रखा था। सूचना पर खमनौर थाना पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें