फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर लौटा आदमखोर पैंथर, किया छठा शिकार

Sat, 18 Mar 2017 01:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
leopard - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अलवर के बानसूर में सुबह फिर पैंथर ने युवक पर हमला कर दिया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। इस क्षेत्र में पैंथर द्वारा मौत का यह छठा मामला है। घटना बानसूर के हदिरा गांव की है, जहां अपनी बहन के ससुराल आए युवक रामप्रसाद पर एक पैंथर ने घात लगाकर हमला कर दिया। माना जा रहा है कि यह वही आदमखोर पैंथर है, जिसकी तलाश वन विभाग काफी समय से कर रहा है।
विज्ञापन


इससे पहले भी आदमखोर पैंथर ने एक महिला को मौत के घाट उतारा था, जिसके बाद उसे मार देने का आदेश जारी कर दिए गए थे। ताजा घटना के तहत बानसूर के अधीरा का बेड़ा निवासी मृतक रामप्रसाद सुबह शौच करने निकला था, तभी वहां मौजूद पैंथर ने उस पर हमला कर दिया जिसके बाद एकबारगी तो रामप्रसाद की पहचान कर पाना भी मुश्किल हो गया था। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर पहुंची क्विक रिस्पॉन्स टीम को घेर लिया और पैंथर को जल्द से जल्द मार देने की मांग की। वहीं गांव वालों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की भी मांग की है। 

गौरतलब है कि इससे पहले वन विभाग की टीम ने आदमखोर पैंथर को पकड़ने के काफी प्रयास किए, लेकिन उसकी जगह दूसरे पैंथर ही हाथ लगे और विभाग हमेशा ही दूसरे पैंथरों को आदमखोर बताता रहा लेकिन शनिवार को फिर से युवक पर हमले के बाद वन विभाग के दावों की पोल खुल गई है वहीं दहशत में जी रहे ग्रामीणों ने वन विभाग द्वारा की गई कार्रवाइयों पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें