फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड फेमस ये ट्रेन सैलानियों को लेकर पहुंची गोल्डन सिटी, ढोल-नगाड़ों से वेलकम

Sun, 10 Sep 2017 02:15 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पर्यटकों को ऐसे हुआ स्वागत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दुनियाभर में अपनी पहचान रखने वाली शाही ट्रेन अपने नए अवतार में आज रेगिस्तानी धरती पर पहुंची। यहां रेलवे स्टेशन पर पर्यटकों का भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बीते बुधवार को दिल्ली से रवाना हुई पैलेस ऑन व्हील्स आज नए कलेवर के साथ ही धोरों की धरती जैसलमेर पहुंची। पर्यटन सीजन के पहले फेरे में स्वर्णनगरी पहुंचने पर रेलवे स्टेशन पर ढोल-नगाड़ों के साथ सैलानियों का स्वागत किया। यहां राजस्थानी लोक गीतों के जरिये पर्यटकों को लुभाने की पूरी कोशिश की गई। साथ ही, फूलमाला पहनाकर उन्हें राजस्थान की परंपरा से अवगत कराया गया। पारंपरिक अंदाज में स्वागत व सत्कार पाकर विदेशी पावणे भी अभिभूत हो गए। शाही ट्रेन के पहले फेरे में 26 सैलानियों ने सफर किया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि नए अवतार में ट्रेन का कलर बदला गया है। साथ ही, रेस्तरा, जिम और बार की सुविधाओं में भी इजाफा किया गया है। ट्रेन का किराया प्रति व्यक्ति प्रति दिन 560 यूएस डॉलर रखा गया है। ऐसे में सात दिन का किराया करीब 2 लाख 80 हजार रुपए रहेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें