फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक जासूस ने बेटे को किया इशारा और उसने डिलीट कर दी इंर्फोमेशन

Tue, 23 May 2017 12:07 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
हाजी खान
विज्ञापन
भारत-पाक सीमा से सटे राजस्थान के जैसलमेर जिले से तीन दिन पूर्व पकड़े पाक जासूस हाजी खान के बेटे ने आईएसआई को भेजी जाने वाली इर्फोमेशन को मोबाइल से डिलीट कर दिया है।
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े सूत्रों के अनुसार जब सुरक्षा एजेंसियां हाजी खान से पूछताछ कर रही थीं, तब उसके बेटे ने सारा फोन डेटा डिलीट कर दिया। यह बात हाजी खान और उसके बेटे ने पूछताछ में स्वीकार की है। अब सुरक्षा एजेंसियां डेटा रिकवरी के लिए एफएसएल की मदद ले रही है। वहीं हाजी खान डायबिटीज का मरीज है इसलिए उसे जोधपुर के अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया है। दो दिन बाद उसे जयपुर लाने की संभावना है। वहीं हाजी खान के पास से दो पाकिस्तानी सिम कार्ड भी बरामद हुए है।

दरअसल हाजी खान पाकिस्तान से अपने रिश्तेदारों व जानकारी की मदद से खूफिया जानकारी पाकिस्तान में आईएसआई को भिजवाता था। गौरतलब है कि शुक्रवार को सुरक्षा एजेंसियों ने हाजी खान को जैसलमेर के कुडजाली गांव में उसके घर से पकड़ा था। इस दौरान दो अन्य पाक नागरिकों को भी एजेसिंयों ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें