फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावती के विरोध में ही फंदे पर झूला था चेतन! इस रिपोर्ट के अनुसार नहीं हत्या का सबूत

Sat, 09 Dec 2017 09:11 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
वहीं बुर्ज पर एक जूता सलीके से रखा हुआ था - फोटो : vishnu sharma
विज्ञापन
संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म पद्मावती की रिलीज भले ही अटक गई है। लेकिन इस फिल्म को लेकर मचा बवाल अभी भी जस की तस है। वहीं फिल्म के विरोध के दौरान बीते माह जयपुर के नाहरगढ़ फोर्ट पर एक व्यक्ति का शव लटका मिला था। जिसकी पहचान जयपुर निवासी चेतन सैनी के रुप में हुई थी।  साथ ही किले के पत्थरों पर पद्मावती फिल्म के विरोध में कुछ बातें भी लिखी मिली थी। जिसके बाद माना गया कि मृतक ने पद्मावती फिल्म के विरोध में आत्महत्या कर ली है। पुलिस की यह थ्योरी अब शायद सही होती दिख रही है। 
विज्ञापन

 

कई बार की गई है सैम्पल की जांच

सीसीटीवी फुटेज में चेतन सैनी - फोटो : amar ujala
क्योंकि पुलिस को जिस एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार था उसकी कुछ जानकारियां सामने आ गई है। जिसमें कहा गया है कि चेतन सैनी के मर्डर के कोई सबूत नहीं है। एफएसएल से जुड़े अधिकारियों के अनुसार पुलिस की ओर से जो सबूत उन्हें उपलब्ध कराए गए थे और उनकी स्वयं की जांच के बाद यही दिख रहा है कि चेतन सैनी ने आत्महत्या की थी।  चेतन सैनी के मोबाइल, जूते, नॉयल की रस्सी से एकत्रित सैम्पल की कई बार जांच करने के बाद यह रिपोर्ट तैयार की गई है। 
विज्ञापन

परिवार को है हत्या का शक

Padmavati
वही चेतन सैनी के विसरा में किसी प्रकार का विषाक्त पदार्थ नहीं मिला है। हालांकि पुलिस ​अधिकारियों का कहना है कि एफएसएल की जांच रिपोर्ट उन्हें अभी तक  नहीं मिली है। जबकि एफएसएल के डायरेक्टर का कहना है कि रिपोर्ट पुलिस को भेज दी गई है। गौरतलब है कि चेतन सैनी के परिवार ने उसकी हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस जांच पर भी सवाल उठाए थे। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें