क्रिकेटर जहीर खान के रिस्पेशन में शामिल बीना काक
फिल्म पद्मावती को लेकर चल रहे विवाद में सलमान खान के बाद अब उनकी आॅन स्क्रीन मां भी कूद पड़ी है। राजस्थान की पूर्व पर्यटन मंत्री बीना काक ने पद्मावती फिल्म विवाद पर कहा कि जब किसी ने ये फिल्म देखी ही नहीं है तो इस पर इतना हंगामा क्यों हो रहा है।
दरअसल, सलमान के साथ कई फिल्मों में आ चुकी बीना काक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वो कह रहीं है कि किसी ने फिल्म देखी ही नहीं, फिल्म में है क्या ये भी किसी को पता नहीं और फालतू में इतना बवाल खड़ा कर दिया गया।
उन्होंने कहा कि जिन्होंने इस फिल्म को देखा हैं वो बोल रहे हैं कि इस फिल्म में कुछ भी विवादित नहीं है। अगर कोई छोटी मोटी बात है भी तो ये एक फिल्म है कोई इतिहास नहीं, जिसे लेकर इतना बखेड़ा खड़ा किया जा रहा है और बिना फिल्म को देखे किसी को भी मार देने,नाक काटकर ले जाने जैसी बातें कही जा रही है।
गौरतलब है कि काक ने ये बयान मुंबई में दिया है जहां वो पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान के रिसेप्शन में शामिल होने के लिए गई थी। क्रिकेटर जहीर और एक्ट्रेस सागरिका घाटगे के रिसेप्शन की कुछ तस्वीरें भी बीना काक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है जहां वो एक्ट्रेस सुष्मिता सेन,जहीर और सागरिका के साथ दिखाई पड़ रहीं है।