संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म का नाम भले ही 'पद्मावत' हो गया हो, लेकिन इसके विरोध की आग थमने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म के रिलीज होने पर अब महिलाओं ने जौहर की चेतावनी दी है।
जानकारी के अनुसार, बीते दिन चित्तौड़गढ़ में सर्व समाज की बैठक हुई। इसमें फिल्म को लेकर नए सिरे से आंदोलन करने की रणनीति तय की गई। यहां महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि 25 जनवरी को देश में कहीं भी फिल्म रिलीज हुई तो वे जौहर की यादें फिर से ताजा कर देंगी। महिलाओं ने चित्तौड़गढ़ किले के उसी स्थान पर ये चेतावनी दी है जहां रानी पद्मिनी ने जौहर किया था। करणी सेना के संरक्षक लोकेंद्र सिह कालवी ने बताया कि आंदोलन 17 जनवरी से शुरू होगा।