फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहरगढ़ किले पर लटके शव मामले में पुलिस ने 6 लोगों को लिया हिरासत में, पूछताछ शुरू

Sat, 25 Nov 2017 12:27 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
किले पर लटकी हुई लाश - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
जयपुर के प्रसिद्ध नाहरगढ़ किले की प्राचीर पर मिली लटकती हुई लाश अब पुलिस के लिए भी गुत्थी बन गई है। मौके पर 'पद्मावती' को लेकर चट्टानों पर स्लोगन भी लिखे मिले थे। पुलिस भले ही इसे अब तक आत्महत्या का मामला मान रही है, लेकिन युवक के परिजनों और मौके पर पहुंचे लोग इसे हत्या मान रहे हैं। मौके पर हालातों को जिसने भी देखा, उसने दावा किया कि इस तरह कोई आत्महत्या कर ही नहीं सकता।
विज्ञापन



इधर, पुलिस इस मामले की तह तक जाने के हर संभव प्रयास कर रही है और इस मामले में युवक चेतन सैनी के नजदीकी और संदिग्ध लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। सभी से पूछताछ जारी है। इस बीच सुबह पुलिस ने किले पर स्थित घटनास्थल का दोबारा मौका मुआयना किया।

हालांकि मामले में पुलिस प्राथमिक रूप से मामले को खुदकुशी मान रही है और कल रात ब्रह्मपुरी थाने में सुसाइड का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कई बातें हैं जो सुसाइड की तरफ इशारा  कर रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस का मानना है कि युवक ने खुदकुशी की है। इसमें कोई और एंगल स्पष्ट नहीं हो रहा है। हांलाकि अभी जांच जारी है। पुलिस मृतक चेतन सैनी से जुड़े करीब छह लोगों को पूछताछ कर रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस के ये हैं तर्क

मृतक चेतन सैनी का फाइल फोटो - फोटो : File photo
दूसरी तरफ कहा जा रहा है कि चेतन ने जो सेल्फी ली उसमें कोई और नजर नहीं आ रहा है। जहां तक बात कोयले से पत्थर पर कई तरह की बातें लिखी जाने की है, पुलिस का मानना है कि ये सभी बातें वहां जलाई हुई लकड़ी से लिखी गई है। चूंकि वो लकड़ी के जले हुए हिस्से से लिखी गई है, ऐसे में हाथों पर काले निशान नहीं पड़े।

गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह नाहरगढ़ किले की प्राचीर पर एक लाश लकटती हुई मिली थी। लाश के पास पत्थरों से फिल्म पद्मावती का नाम और कई बातें लिखी हुई थी।

पत्थरों पर लिखी हुई बातों में चेतन को तांत्रिक लिखा गया था। इसमें लिखा गया था कि हम सिर्फ पुतले नहीं लटकाते हम में है दम। दूसरी तरफ दूसरे पत्थर पर लिखा हुआ था कि चेतन तांत्रिक मारा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें