फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावत' के खिलाफ राजपूतों ने शुरू की मुहिम, बांटे जा रहे पम्फलेट

Sun, 21 Jan 2018 04:20 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सिनेमाघर संचालकों को पम्फलेट देकर अपील करते राजपूत समाज के लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म 'पद्मावत' के रिलीज होने की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे ही राजपूत संगठन इसके खिलाफ एकजुट होने लगे हैं। राजपूत संगठनों ने इसी कड़ी में आज सिनेमाघर संचालकों को फिल्म का प्रदर्शन नहीं करने की अपील करने वाले पम्फलेट वितरित किए।
विज्ञापन


राजपूत संगठनों की ओर से इसकी शुरुआत आज कोटा जिले में हो गई है। यहां करणी सेना और राजपूत सभा से जुड़े पदाधिकारियों ने फिल्म पद्मावत को रिलीज नहीं करने की अपील करने वाले पम्फलेट बांटे और मेवाड़ के गौरवमयी इतिहास की रक्षा करने की बात कही। राजपूत संगठन से जुड़े लोगों ने यहां सिनेमाघर मैनेजरों के पास जाकर मुलाकात की। साथ ही, उन्हें फिल्म को रिलीज नहीं करने की अपील करने वाले पम्फलेट सिनेमाघर के बाहर चस्पा करने की अपील की।

गौरतलब है इससे पहले चित्तौड़गढ़ में आज राजपूत महिलाओं ने हाथ में तलवार लेकर स्वाभिमान रैली निकाली। इसमें भी क्षत्राणियों की ओर से फिल्म को प्रदर्शन नहीं करने की बात कहते हुए विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें